{"_id":"5cc5f409bdec220755416d3b","slug":"91556476937-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में पसीने से पस्त पड़े पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भीषण गर्मी में पसीने से पस्त पड़े पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। दो दिन से पड़ रही भीषण गर्मी का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। शनिवार रात ओस गिरने से वातावरण में आर्द्रता बढ़ गई और न्यूतम तापमान में भी मामूली गिरावट आई, लेकिन भोर होने के बाद सूर्योदय के साथ ही पारा फिर से ऊपर चढ़ने लगा। सुबह दस बजे तक तीखी धूप निकलने और धूल भरे तेज अंधड़ चलने से गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी और बूथों पर जाने के लिए ओसीएफ ग्राउंड पर जमा पोलिंग पार्टियों के कर्मचारी पसीने से पस्त पड़ने लगे। हालांकि, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बैरोमीटर सूचकांक में गिरावट से सोमवार को सुबह आंधी जैसी तेज हवा चलने और बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
चुनाव में लगाए गए कर्मचारियों को ईवीएम और स्टेशनरी मिलने तक गर्मी से बचने को तमाम तरह के जतन करने पड़े। कोई ट्रक के पीछे बैठा मिला तो तमाम लोग गमछे, स्कार्फ आदि से सिर और चेहरा ढंककर गर्मी से मुकाबला करता दिखा। इस बीच, 135 शहर विधानसभा क्षेत्र के पंडाल के बाहर एक महिला शिक्षक तीखी धूप बर्दाश्त नहीं कर सकने से गश खाकर गिर पड़ीं। सूचना पाकर वहां मौजूद मेडिकल वैन के स्टाफ ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सामान्य किया। दोपहर दो बजे तक तेज हवा और मैदान पर चारों ओर वाहनों के मूवमेंट से उठ रही धूल ने गर्मी से बेहाल कर्मचारियों के मानों धैर्य की परीक्षा लेनी शुरू कर दी। शाम पांच बजे के बाद धूप की तेजी कम होने पर गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शनिवार रात आद्र्रता बढ़कर 80 फीसदी हो जाने से न्यूतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई, लेकिन दिन में पछुआ हवा के असर से हवा में खुश्की बढ़ने लगी और पिछले 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 40.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह बैरोमीटर सूचकांक में 22 मिलीबार की गिरावट से सोमवार सुबह तक आंधी आने अथवा तेज हवा चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति मेें मौसम मतदान के अनुकूल हो जाएगा।