फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 21 Mar 2019 12:43 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 21 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। जहर खाने से हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देकर मार डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। जनपद हरदोई के थाना पाली के गांव कनारी निवासी दीपक देवल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब दो साल पहले उसने बहन प्रीती की शादी नगर के मोहल्ला बाबू नगर निवासी छोटे लाल के साथ की थी शादी के कुछ समय ही उसके ससुराली दहेज में कार और पांच लाख की नकदी की मांग को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित करने लगे। पता लगने पर उन लोगों ने मामले को निपटाने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन प्रीती के ससुराली अपनी मांग पर अड़े रहे। बताया मांग पूरी न होने पर सोमवार की शाम प्रीती के पति छोटे लाल, सास सरला देवी, ससुर रामस्वरूप व उनके एक अन्य रिश्तेदार रामनिवास ने मिलकर उसकी बहन को जबरन जहर पिला दिया पता लगने पर वह लोग यहां पहुंचे और बहन को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। कोतवाल संजय कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर पति सहित चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed