फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जजी कचहरी में धूम्रपान किया तो लगेगा 100 रुपये जुर्माना

जजी कचहरी में धूम्रपान किया तो लगेगा 100 रुपये जुर्माना

Wed, 13 Feb 2019 11:22 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
जजी कचहरी में धूम्रपान किया तो लगेगा 100 रुपये जुर्माना
शाहजहांपुर। जजी कचहरी परिसर में यदि पान, पुड़िया खाते हुए और धूम्रपान करते हुए मिल गए तो 100 रुपये का जुर्माना भरना पड़ सकता है। यह नियम कानून सेंट्रल बार एसोसिएशन ने जजी कचहरी परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के मद्देनजर लागू किया है।
विज्ञापन

जजी कचहरी परिसर में स्वच्छ भारत अभियान की सफलता को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बांके बिहारी मिश्र ने एसोसिएशन की वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य भावशील शुक्ला को प्रभारी बनाया है। इसी के साथ उन्होंने साथी अधिवक्ताओं से अपील की कि वह लोग कचहरी परिसर में गंदगी न करें और पान, पुड़िया, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू का सेवन न करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति प्रतिबंधित की गईं वस्तुओं का सेवन करते हुए पाया जाएगा तो उसे 100 जुर्माना भरना पड़ेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इससे कचहरी का वातावरण स्वच्छ रहेगा और लोगों का मन भी स्वच्छ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed