फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भट्ठा स्वामी पर अश्लील हरकत करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

भट्ठा स्वामी पर अश्लील हरकत करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 13 Sep 2017 05:19 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा स्वामी पर अश्लील हरकत करने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
पुवायां (शाहजहांपुर)। एक महिला ने रुपये जमा करने के बाद भी ईंट नहीं देने और ईंट मांगने पर दुराचार का प्रयास करने पर भट्ठा स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2015 में उसने ईंट खरीदने के लिए पुवायां क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर लगभग तीन लाख रुपये जमा किए थे, जिसकी रसीद उसके पास है। 15 मई 15 को वह ईंट लेने के लिए भट्ठे पर गई, तो भट्ठा स्वामी ने कहा कि अभी ईंट की निकासी नहीं हुई है। निकासी होने पर ईंट दे दी जाएगी। इसके बाद कई बार जल्द ही ईंट दिए जाने का आश्वासन दिया जाता रहा।
विज्ञापन

28 अप्रैल 17 को भट्ठा स्वामी ने उससे ईंट ले जाने को कहा। वह भट्ठे पर गई तो भट्ठा स्वामी ने उससे अश्लील हरकतें कर दुराचार का प्रयास किया। इससे उसके कपड़े फट गए। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर उसने मुख्यमंत्री से गुहार की। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed