फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मांस और खाल से भरा ट्रक पकड़ा, चालक परिचालक हिरासत में

मांस और खाल से भरा ट्रक पकड़ा, चालक परिचालक हिरासत में

Wed, 27 Feb 2019 12:00 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मांस और खाल से भरा ट्रक पकड़ा, चालक परिचालक हिरासत में
कलान (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र से पड़ोसी जिला बदायूं की ओर जा रहा ट्रक जब कस्बे से निकल रहा था उसी समय कुछ लोगों को ट्रक से बदबू लगी। उन्होंने कुछ भाजपा समर्थकों को सूचना दी तो वह लोग ट्रक का पीछा करने लगे और ग्रामीणों के सहयोग से गांव भर्रामई के पास ट्रक को रोक लिया। सूचना पर पहुंचे थानाथ्यक्ष तेजपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर भीड़ देख थाना मिर्जापुर व परौर से भी फोर्स वुला लिया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की तो उसमें मांस भरा था। पुलिस ने ट्रक के चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। थाना इंचार्ज ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है। पूछताछ में बताया कि ट्रक में जानवरों की खाल है, लेकिन वह कोई कागज नहीं दिखा पाए। ट्रक की सुरक्षा में दो सिपाही लगा दिए गए हैं। एसडीएम के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed