फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नक्शों के विपरीत बनाया जा रहा था भवन, रिपोर्ट होगी

नक्शों के विपरीत बनाया जा रहा था भवन, रिपोर्ट होगी

Thu, 03 Jan 2019 07:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Thu, 03 Jan 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
नक्शों के विपरीत बनाया जा रहा था भवन, रिपोर्ट होगी
शाहजहांपुर। करीब ढाई माह पूर्व अहमदपुर रेती में दून इंटरनेशनल स्कूल के निर्माणाधीन भवन का लिंटर ढहने से मलबे में दबकर कई मजदूरों की मौत होने के बाद भी लोगों ने सबक नहीं लिया। शहर के मोहल्ला जिया खेल में एक भवन का लिंटर डाले जाने को लकड़ी की बल्लियों का झूला (आधार) बनाया गया था। साथ ही भवन नक्शों के वितरीत बनाया जा रहा था। स्वच्छता अभियान का जायजा लेने निकले डीएम अमृत त्रिपाठी ने मानकों के विपरीत बनाए जा रहे भवन को देखकर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद जेई को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने निर्माण करा रही आशा गुप्ता और उनके बेटे प्रवीण गुप्ता को बुलवाकर फटकार लगाई। डीएम के निर्देश पर जेई रामवीर ने जांच की तो कई खामियां मिलीं। जेई ने पाया कि मां-बेटा ने मकान बनाने को विनियमित क्षेत्र से अलग-अलग नक्शे स्वीकृत कराए, लेकिन दोनों नक्शा में दर्शाए गए भूखंडों को समेकित कर भूतल पर संयुक्त निर्माण कराया गया। प्रथम तल पर निर्माणा चल रहा है। जेई ने स्वीकृत मानचित्रों के विपरीत पाने पर मां-बेटा को नोटिस जारी किए। साथ ही जेई ने चौक कोतवाली में दोनों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में लिखा है कि रास्ते में किसी वाहन आदि से टकराने पर बल्ली की शटरिंग गिरने से जन सामान्य का जीवन संकटमय हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed