फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रात में सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या

रात में सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या

Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
रात में सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या
फोटो-28
विज्ञापन

रात में सोते समय युवक की गोली मारकर हत्या
जमीनी और प्रधानी चुनाव की रंजिश में दिया घटना को अंजाम
भाई की तहरीर पर पूर्व प्रधानपति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सीओ सदर ने किया मौका मुआयना, मौके से मिला 12 बोर का तमंचा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव मरेना में बृहस्पतिवार रात मुर्गी पालन केंद्र पर संचालक की सोते समय कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने पूर्व प्रधान पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को मौके से 12 बोर का तमंचा भी मिला है। सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा व इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली सिर के बीेचो-बीच मारी गई, जो सीने में धंस गई।
गांव मरेना निवासी रामवीर सिंह का 35 वर्षीय बेटा मनोज सिंह घर से कुछ दूरी पर बने मुर्गी पालन केंद्र पर बृहस्पतिवार रात सोया हुआ था। रात लगभग 11 बजे कुछ लोग आए और सोते समय मनोज के सिर पर गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग व कुछ दूरी पर दुकान में लेटे पिता रामवीर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि चार लोग मुर्गी पालन केंद्र से भागते हुए जा रहे हैं। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटा खून से लथपथ था। घटना के बाद परिवार के अन्य लोग व गांव के तमाम लोग भी आ गए। सूचना पुलिस को दी गई। परिवार के लोग जिंदा होने की उम्मीद में मनोज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई विजय सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में जमीनी और प्रधानी चुनाव की रंजिश का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधान सरिता देवी के पति सुरेंद्र सिंह व प्रताप,सोनू और टक्के के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जमीन खाली कराने को हो चुकी थी गाली-गलौज
मृतक के भाई विजय सिंह के मुताबिक घर से कुछ दूरी पर खाली पड़ी जमीन को पूर्व प्रधान सरिता देवी ने उनके परिवार के नाम आवंटन कर दिया था। इस जमीन को पूर्व प्रधान सरिता के पति सुरेंद्र सिंह खाली कराना चाहते थे, इसको लेकर पूर्व प्रधानपति ने उच्चाधिकारियों से शिकायतें भी की थीं। बीस दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच जमीन खाली कराने को लेकर गाली गलौज हुई, जिसमें मनोज को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानी चुनाव में मदद नहीं करने पर बढ़ गई रंजिश
दोबारा प्रधान के चुनाव को लेकर जब सरिता देवी और महेशपाल सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी आमने-सामने आईं तब फिर मनोज सिंह के परिवार वालों ने लक्ष्मी देवी का समर्थन किया और उनके पक्ष में मतदान करने के साथ ही उनकी पूरी मदद की, इसी बात से सरिता देवी के पति सुरेंद्र सिंह से बात बिगड़ गई और दोनों पक्षों में रंजिश हो गई। इस पर सुरेंद्र, मनोज के परिवार वालों से जमीन खाली कराने की कोशिश में थे, ताकि चुनाव में जो मदद नहीं की गई थी उसका वह बदला ले सकें।

--------
मासूम के सिर से उठ गया पिता का साया
मृतक की पत्नी बेबी रो-रो कर बुरा हाल है। उसके सामने दो छोटे बच्चों 10 वर्षीय शिवा और 8 वर्षीय सजल की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले कंधों पर आ गई है। पति की मौत पर बेबी बार बार बेहोश हो रही थी, उसे परिवार की महिलाएं संभालने की कोशिश कर रहीं थीं लेकिन उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। यही हाल मां मुन्नी देवी का भी था। मृतक के भाई सुभाष सिंह, विजय, अंकित भी गमगीन खड़े थे। मृतक की तीन बहनें नीलम, सोनी, मोनी हैं। तीनों बहनों की शादी हो चुकी है। भाई की मौत पर वह भी मरेना पहुंची तो उनका भी रो रो कर बुरा हाल था।
-------
भाई की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के पीछे जमीनी और प्रधानी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।
मनोज कुमार सिंह, इंस्पेक्टर कांट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed