फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तमंचे के बल पर दंपति से सरेशाम लूट

तमंचे के बल पर दंपति से सरेशाम लूट

Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर दंपति से सरेशाम लूट
तमंचे के बल पर दंपति से सरेशाम लूट
विज्ञापन

बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, लुटेरों की सुरागरसी में जुटी
फोटो-31,मिर्जापुर में लूट का शिकार हुए दंपति नन्हीं बिटिया और प्रेमचंद्र।
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर।
बृहस्पतिवार शाम सात बजे कीलापुर रोड पर एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने दंपति को रोक कर एक हजार रुपये की नकदी समेत सोने के आभूषण लूट लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर लूट की रिपोर्ट दर्ज की है।
फर्रुखाबाद के थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव नगला हूसा निवासी नन्हीं बिटिया पत्नी प्रेमचंद्र ने पुलिस को बताया कि वह बृहस्पतिवार शाम सात बजे अपने पति प्रेमचंद्र के साथ बाइक से मिर्जापुर क्षेत्र के गांव जुगपुरा में अपनी बहन के घर जा रही थी। पति ने मिर्जापुर चौराहे पर बाइक रोककर केले खरीदे। इसी समय एक बाइक पर सबार तीन युवक उसके पास आकर रूक गए। जैसे ही पति और वह बाइक से चले, तभी बाइक सवार तीनों युवक उसका पीछा करने लगे। कीलापुर रोड पर गांव मिलकिया से लगभग एक किलोमीटर आगे निकलते ही युवकों ने अपनी बाइक उसकी बाइक से आगे लगाकर रोक लिया और पति की कनपटी पर तमंचा रखकर मोबाइल, पर्स, झाले, अंगूठी, माला पैंडिल पड़ा हुआ लूट लिया। बदमाशों ने जाते-जाते धमकी दी कि शोर मचाया,तो तुम्हारे पति को गोली मार देगें। लूट का शिकार हुई नन्हीं बिटिया ने बताया कि उसके पर्स में एक हजार रुपये, आधार कार्ड व दैनिक उपयोग का सामान था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात में ही जांच पड़ताल कर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रप्रकाश त्रिवेदी का कहना है कि पीड़िता नन्हीं बिटिया की तहरीर पर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

00
जेवर भरा थैला लूट सले गए लुटेरे
फोटो-32,पीड़िता लौंगश्री
कलान।
गुलौथी निवासी लौंगश्री पत्नी नन्हेलाल शुक्रवार तीन बजे मुख्य हाईवे पर परौर तिराहा हनुमान मंदिर के पास एक पटवा की दुकान पर कुछ सामान खरीद रहीं थी। पति के हाथ थैला था। उसमें पांच हजार की नकदी और 26 हजार रुपये कीमत के खरीदे गए जेवर रखे थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो लोग आए और थैला छीन कर भाग गए। नन्हेलाल ने शोर मचाया तो काफी लोगों की भीड एकत्र हो गई लेकिन लुटेरे तब तक भाग गए थे। महिला पति के साथ थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को पूरी घटना बताई। वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। महिला की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed