फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 09 Nov 2017 11:13 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
deadbody
सेहरामऊ दक्षिणी।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव रौरा में ब्याही लखीमपुर खीरी की संघमित्रा की ससुराल में बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसके मायके वालों से चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी। बृहस्पतिवार सुबह विवाहिता का शव घर के आंगन में सीढ़ी के पास मिला। पुलिस ने हत्या में पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां के गांव नगरा दोहम निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन 20 वर्षीय संघमित्रा की शादी छह माह पहले चार मई को गांव रौरा निवासी छोटे लाल के पुत्र अंकित कुमार के साथ की थी। उसने दहेज में बाइक रंगीन टीवी आदि सामान के अलावा 51 हजार रुपये की नकदी भी दी थी लेकिन शादी के बाद से बहन संघमित्रा के पति अंकित कुमार, ससुर छोटे लाल, सास मायादेवी फूफेरे ससुर पूरनलाल और बुआ ने शादी में चार पहिया वाहन और अन्य कीमती सामान की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी नहीं होने पर वे लोग बहन के साथ मारपीट करने लगे। बृहस्पतिवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने बहन की मौत की सूचना उसे मोबाइल पर दी। सूचना पाकर वह परिवार के अन्य लोगों के साथ बहन के घर आया तो देखा कि बहन संघमित्रा का शव घर के आंगन में सीढ़ी के पास पड़ा था। सीढ़ी में तहमद बंधा था, जो बीच से काटा गया था। कमरे में टूटी हुई चूड़ियां पड़ी थीं और बहन के शरीर पर पिटाई करने के कारण चोट के निशान थे। ससुराल के लोग घर में नहीं थे। उसने सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष प्रभुकांत ने मौका मुआयना करने के बाद उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। नायब तहसीलदार सदर अवधेश कुमार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed