{"_id":"59fc71d14f1c1bdb538baac6","slug":"61509716433-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठग की तलाश में श्रीनगर के दरोगाओ ने डाला डेरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठग की तलाश में श्रीनगर के दरोगाओ ने डाला डेरा
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। पुवायां का एक युवक श्रीनगर से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर लाया है। श्रीनगर में रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद वहां की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को श्रीनगर पुलिस ने पुवायां में डेरा डाला है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर कोतवाली से आए एसआई परवेज अहमद, शब्बीर अहमद और मुबील अहमद दो दिन से पुवायां में डेरा डाले हुए हैं, लेकिन अभी आरोपी उनके हत्थे नहीं चढ़ा है। बताया जाता है कि पुवायां के एक युवक के खिलाफ श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र से एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसमें कुछ लोगों पर पुलिस की निगाह है। ठगी के आरोपी की तलाश में पुलिस ने बंडा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम और शुक्रवार को दिन में छापामारी की, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका। श्रीनगर पुलिस टीम स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी के बारे में सुरागरसी कर रही है। श्रीनगर पुलिस ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि ठगी के मामले में पुवायां के आरोपी को पकड़ने आए हैं।