फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मकान में बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप

मकान में बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप

Sun, 01 Jul 2018 01:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Jul 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
मकान में बंधक बनाकर महिला से गैंगरेप
car gang rape
दवा लेने को घर से निकली महिला को झांसे में लेकर दो लोगों ने बाइक पर बैठा लिया और परौर के एक गांव में मकान में बंधक बना लिया। आरोप है कि यहां उसके साथ दोनों ने पूरी रात दुराचार किया। चंगुल से छूटने के बाद उसने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को पीड़िता ने सीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस पर सीओ ने जांच कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

कलान क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने सीओ को दिए गए पत्र में बताया कि वह 27 जून की शाम डेढ़ साल के बच्चे को लेकर कलान से दवा लेने को निकली रास्ते में गांव के दो लोग उसे मिल गए और उन लोगों ने कहा कि वह उसे डॉक्टर के यहां छोड़ देंगे। उनकी बात पर भरोसा करते हुए वह उनकी बाइक पर बैठ गई। इसके बाद जब बाइक कलान से आगे परौर रोड पर मुड़ी तब उसने विरोध जताते शोर मचाना चाहा, तभी एक ने तमंचा निकालकर जान से मार डालने की धमकी देते हुए उसे चुप करा दिया और परौर क्षेत्र के एक गांव में मकान में रात भर रखा, जहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और सुबह शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देकर चले गए। महिला ने किसी के मोबाइल से सूचना पति को दी। इसके बाद पति व अन्य परिजन गांव पहुंचे और महिला को घर ले गए। पीड़ित का आरोप है कि नामजद तहरीर देने के बाद भी कलान पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सीओ ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed