फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मंडी में गार्ड के जबाबी फायरिंग करने पर भागे लोग

मंडी में गार्ड के जबाबी फायरिंग करने पर भागे लोग

Sat, 02 Sep 2017 06:39 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 06:39 PM IST
विज्ञापन
मंडी में गार्ड के जबाबी फायरिंग करने पर भागे लोग
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। मंडी समिति में शुक्रवार रात दाखिल हुए अज्ञात लोगों ने प्राइवेट गार्ड के टोेके जाने पर फायरिंग कर दी। नतीजतन गार्ड ने जवाबी फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपी मंडी की टूटी पड़ी दीवार फांदकर फरार हो गए। आशंका है कि आरोपी गत दिवस सील किए गए गल्ला गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखे गल्ले की हेराफेरी करने के इरादे से आए थे। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 अगस्त की रात शिकायत पर एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, तहसीलदार इरफान उल्ला खां तथा पूर्ति निरीक्षक नरेश पाल ने अचानक छापा मारकर कोला मोड़ स्थित उपदेश गुप्ता की गोदाम से 97 क्विंटल सरकारी गल्ला बरामद करने के बाद गोदाम को सील कर दिया था। माना दौ रहा था कि पकड़ा गया गल्ला सरकारी गोदाम से सीधे सप्लाई किया गया है। उन गोदामों के स्टाक में कोई गड़बड़ी न की जा सके इसलिए अधिकारियों ने रात में ही फर्रुखाबाद रोड और मंडी समिति स्थित सरकारी गल्ला की दोनों गोदामों को भी सील कर दिया था। साथ ही प्रशासन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी उपदेश गुप्ता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मंडी समिति में जहां सरकारी गल्ले की गोदाम है, वहां सुनसान रहता है। बताते है कि रात करीब 11:30 बजे उस गोदाम के पास लोगों के होने की आहट पर गार्ड ने जब आवाज लगाई तो तमंचे से फायर कर दिया गया। जवाब में गार्ड फायर कर ललकारता हुआ उस दिशा में बढ़ा तभी पास की टूटी बाउंड्रीवाल फांदकर लोग भाग निकले। सचिव बबलू कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना एसडीएम को दी, लेकिन इस मामले में कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई है। अनुमान है कि अज्ञात लोग गोदाम में रखे गल्ले में हेराफेरी करने के इरादे से आए थे। इस घटना के बाद प्रशासन ने कोला मोड़ के पास सील किए गए उपदेश गुप्ता के गोदाम से सरकारी गल्ले के बोरे निकालकर उन्हे मंडी समिति की एक दुकान में रखवा कर वहां सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed