{"_id":"5c686271bdec2273a2563e7e","slug":"41550344817-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, सवा घंटे ठप रही डाउन लाइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, सवा घंटे ठप रही डाउन लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शनिवार मालगाड़ी का इंजन फेल होने से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन एक घंटे से ज्यादा देर तक ठप रहा। इस दौरान त्रिवेणी एक्सप्रेस को शाहजहांपुर स्टेशन पर रोका गया। गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस आईबीएस सिग्नल पर खड़ी रही। गुवाहटी और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोकना पड़ा। करीब एक घंटा 25 मिनट के बाद लाइन क्लियर हो सकी। तब जाकर ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं।
रोजा यार्ड में शनिवार दोपहर लाइन नंबर एक से अप लाइन पर आते वक्त बीसीएन मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। मालगाड़ी लाइन नंबर एक से अप लाइन पर डाउन लाइन को क्रॉस करते हुए आ रही थी। ऐसे में लाइन नंबर एक की डाउन लाइन भी ब्लॉक हो गई। ऐसे में डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। डाउन गोरखपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को आईबीएस सिग्नल पर रोकना पड़ा। यह ट्रेन यहां एक घंटा 20 मिनट खड़ी रही। इसके अलावा त्रिवेणी एक्सप्रेस शाहजहांपुर स्टेशन पर एक घंटा 15 मिनट खड़ी रही। पीछे आ रही गुवाहटी एक्सप्रेस और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को भी रास्ते में रोकना पड़ा। कई मालगाड़ियों के पहिए भी थम गए। लाइन क्लियर होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
रोजा यार्ड में मालगाड़ी का इंजन फेल होने की वजह से डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोकना पड़ा। इससे गोरखपुर-जम्मूतवी, त्रिवेणी, गुवाहटी और कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
ओम शिव अवस्थी, स्टेशन अधीक्षक