फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   एचटी लाइन की चपेट में आकर सेवानिवृत महिला सफाई कर्मी की मौत

एचटी लाइन की चपेट में आकर सेवानिवृत महिला सफाई कर्मी की मौत

Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
एचटी लाइन की चपेट में आकर सेवानिवृत महिला सफाई कर्मी की मौत
करंट से सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मी की मौत
विज्ञापन

गुस्साएं लोगों ने कार्रवाई की मांग कर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
खुदागंज। बिजली विभाग की लापरवाही से शुक्रवार को सड़क पर टूटे पड़े एचटी लाइन की चपेट में आने से नगर पंचायत की सेवानिवृत्त महिला सफाई कर्मी की मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस और व्यापारी नेता ने समझाबुझा कर लोगों को शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
नगर पंचायत खुदागंज की सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारी 70 वर्षीय माया देवी पत्नी मुरारीलाल शुक्रवार को चौराहे पर दीपपुर मोड़ पर फल विक्रेता की दुकान के पास टूटे पड़े बिजली के तार में की चपेट में आ गई। इससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना से आसपास लोगों की भारी भीड़ लग गई। गुस्साएं लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र यादव एवं दरोगा कमर आलम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। इसी दौरान कुछ लोग सड़क पर जाम लगाने लगे। मामला तूल पकड़ते देख व्यापार मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर रस्तोगी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा है कि मृतका के परिजन जो भी तहरीर देंगे उसके अनुरूप रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन

------------------
शाम से टूटा पड़ा था तार
लापरवाही की भी हद्द हो गई। बताते है कि दो दिन पहले आई आंधी के दौरान लाइन क्षति ग्रस्त हुई थी इसकी सूचना के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। बृहस्पतिवार को एक तार सड़क पर गिर पड़ा इसकी भी सूचना विभाग को दी गई लेकिन कोई तार जोडने नहीं आया इसी के चलते शुक्रवार की घटना घट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
19 के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट
खुदागंज। अवर अभियंता अरुण यादव ने खुदागंज नगर के 19 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed