{"_id":"5a0f28794f1c1b6e548bdad7","slug":"31510942841-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया
विज्ञापन
पीलीभीत। एक महिला ने तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी से शिकायत कर महिला ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। उधर, थाना पुलिस ने मामले को झूठा करार दिया है।
एसपी को दिए शिकायती पत्र में न्यूरिया क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर लूट और मारपीट करने की रिपोर्ट जून में दर्ज कराई थी। इसकी जांच सीओ सदर कर रहे हैं। इस मुकदमे में फैसले का दबाव बनाने के लिए आरोपी लगातार उसे धमका रहे हैं। आठ जुलाई को वह गांव से पीलीभीत आ रही थी, तभी गांव के बाहर पहुंचते ही तीनों आरोपियों ने उसे रोक लिया और फैसला करने को कहा। मना करने पर गन्ने के खेत में खींच ले गए। वहां तीनों ने दुष्कर्म किया और धमकी देकर चले गए। उसी दिन घटना की तहरीर न्यूरिया थाने जाकर दी, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया। महिला ने आरोपियों से जान का खतरा बताते हुए एसपी से कार्रवाई की मांग की है। उधर, न्यूरिया के कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि महिला का आरोपियों से जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर महिला पहले लूट और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज करा चुकी है। अब दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। इसकी जांच कराई जा चुकी है। उसमें पूरा मामला फर्जी निकला है। इसीलिए कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।