फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मोबाइल लूट में प्रधानाचार्य का पुत्र गिरफ्तार

मोबाइल लूट में प्रधानाचार्य का पुत्र गिरफ्तार

Mon, 14 Aug 2017 08:03 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूट में प्रधानाचार्य का पुत्र गिरफ्तार
तिलहर (शाहजहांपुर)। राजीव मोबाइल शॉप लूटकांड के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दीपक निगम एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का बेटा है। स्वॉट टीम और थाना पुलिस ने संयुक्तप्रयास से दीपक को उसकी रिश्तेदारी से गिरफ्तार कर लिया है। टीम के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी होने से पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि शनिवार को देर शाम बाइक सवार तीन लुटेरों ने पंजाबी कॉलोनी स्थित राजीव मोबाइल शॉप पर ग्राहक बनकर तीन मोबाइल फोन लूट लिए थे। शोर मचने पर कुछ दिलेर युवकों ने बाइक से पीछा करके भागते हुए तीन लुटेरों में से दो को बाईपास तिराहा से दबोच लिया था। लेकिन तीसरा लुटेरा भाग जाने में सफल रहा। पुलिस ने तीसरे लुटेरे की तलाश में स्वॉट टीम के साथ मिलकर शाहजहांपुर में उसके तमाम ठिकानों पर दबिश दी जिसमें तीसरा लुटेरा दीपक निगम पकड़ा गया। वह लोधीपुरमें एक रिश्तेदारी में आया था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया दीपक निगम के पिता लखीमपुर मेंएक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं। दीपक बीएससी फाइनल का छात्र है। पुलिस उससे थाने पर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed