{"_id":"5cb1f400bdec22143356e54f","slug":"21555166208-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बनाते तीन बदमाश पुलिस ने दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की योजना बनाते तीन बदमाश पुलिस ने दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। आरसी मिशन पुलिस ने गश्त के दौरान लूट की योजना बनाते तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के दो साथी भागने में कामयाब हो गए। बदमाशों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो बाइक बरामद हुई हैं। पूछताछ में बदमाशों ने लूट के इरादे से जुटने की बात स्वीकार की है।
एसओ आरसी मिशन जय शंकर सिंह शुक्रवार रात इंद्रजीत भदौरिया, अनुज तिवारी के साथ गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि हरदोई मोड़ के पास कुछ बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की घेराबंदी की। यहां से चौक कोतवाली के नवादा इंदेपुर के शोभित सिंह, शंकर सिंह, अजीजगंज के मनीष को दबोच लिया। इनके साथी सुबेग और राहुल भाग निकले। गिरफ्तार बदमाशों के पास से दो बाइक और 315 बोर के दो तमंचे बरामद हुए हैं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शनिवार को तीनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से इनको जेल भेज दिया गया। एसओ जय शंकर सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।