{"_id":"5af354d64f1c1b9e098b904f","slug":"21525896406-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: पुलिस पर फायरिंग कर ट्रक छोड़ भागे पशु तस्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुस्साहस: पुलिस पर फायरिंग कर ट्रक छोड़ भागे पशु तस्कर
Updated Thu, 10 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुस्साहस: पुलिस पर फायरिंग कर ट्रक छोड़ भागे पशु तस्कर
हाईवे पर बुधवार तड़के पुलिस की पशु तस्करों के बीच मुठभेड़
तस्करों से छूटे ट्रक में 19 जीवित, तीन मृत गोवंशीय पशु मिले
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा।
गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को गश्त कर रही पुलिस टीम ने शक होने पर रुकने का इशारा किया। इस पर ट्रक चालक ने रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और पशु तस्करों के बीच यह मुठभेड़ बुधवार तड़के गांव फीलनगर की ओर जाने वाले रास्ते के पास हुई। पशु तस्कर ट्रक छोड़ कर भाग गए। तलाशी में ट्रक से 22 गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनमें दम घुटने से तीन की मौत हो चुकी थी। बरामद पशुओं को ग्रामीणों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
बुधवार तड़के मीरानपुर कटरा थाने का एसआई राजकुमार सिंह हमराहों के साथ गश्त कर रहा था। करीब साढ़े तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि गोवंशीय पशुओं से भरा एक ट्रक बरेली की ओर जाने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने लाल पेट्रोल पंप के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर के बाद एक ट्रक आता हुआ दिख। चालक को रोकने का इशारा किया तो उसने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। पुलिस टीम ने तुरंत ही ट्रक का पीछा करना शुरू कर दिया। ट्रक फीलनगर मोड़ तक पहुंच चुका था। यहां पुलिस को आता देखकर ट्रक में सवार तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने किसी तरह से मोर्चा लिया। खुद को घिरता देखकर पशु तस्कर ट्रक छोड़कर भाग निकले। ट्रक से 22 गोवंशीय पशु बरामद हुए। इनमें तीन मृत थे। पशुओं को पैर बांध कर ट्रक में भरा गया था।
---
वर्जन-
हाईवे पर फीलनगर गांव के पास पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए पशु तस्कर ट्रक को छोड़कर भाग गए। ट्रक में 19 जीवित और तीन मृत पशु मिले हैं। पुलिस टीम ट्रक का पीछा कर रही थी। मामले में पुलिस मुठभेड़ और गोवध निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
- एसओ धनंजय सिंह