फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दहेज हत्या में सास-ससुर को नौ-नौ वर्ष की कैद

दहेज हत्या में सास-ससुर को नौ-नौ वर्ष की कैद

Wed, 21 Mar 2018 09:03 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 09:03 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में सास-ससुर को नौ-नौ वर्ष की कैद
दहेज हत्या के जुर्म में सास-ससुर को नौ साल की कैद
विज्ञापन

बंडा के गांव ददियूरी में वर्ष 2014 में कर दी गई थी हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
अपर सत्र न्यायाधीश मोनिका ठाकुर ने दहेज हत्या के एक मुकदमे में सुनवाई के दौरान आरोपी सास, ससुर को दोष सिद्ध होने पर नौ वर्ष की कैद और चार-चार हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी मामले में आरोपी पति का मुकदमा किशोर न्यायालय बोर्ड में विचाराधीन है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर निवासी गंगाराम ने अपनी पुत्री सुरजा देवी की शादी बंडा क्षेत्र के गांव ददियूरी निवासी गंगाचरन के साथ की थी। एक साल बाद दहेज को लेकर विवाद होने लगा। एक जुलाई 2014 को सुबह गंगाराम को सूचना मिली कि उसकी पुत्री सुरजा देवी को ससुरालियों ने गले में फंदा डालकर कमरे में बंद करके हत्या कर दी है। इस मामले में पति, सास, ससुर के खिलाफ बंडा थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। 19 सितंबर 2016 को पति गंगाचरन की फाइल अलग करके किशोर होने की जांच के लिए भेज दी गई। कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील मनोज कुमार मुनी की ओर से प्रस्तुत सात गवाहों के बयान सुनने व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश मोनिका ठाकुर ने आरोपी ससुर शिवकेश व सास गोमती देवी उर्फ रामदेवी को दोषी पाते हुए उन्हें नौ-नौ वर्ष की कैद व चार-चार हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। आरोपी पति का मुकदमा किशोर न्यायालय बोर्ड में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed