फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप

जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप

Mon, 06 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
जहर देकर विवाहिता की हत्या करने का आरोप
जहर
शाहजहांपुर। जिला अस्पताल में रविवार रात संदिग्ध हालात में भर्ती कराई गई महिला ने रात 12 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के गांव राजनपुुर निवासी कुंदनलाल गंगवार ने बताया कि उन्होंने 26 वर्षीय बेटी शोभा की शादी सात साल पहले बरेली के थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र के गांव हरेली निवासी धर्मेंद्र गंगवार के साथ की थी। ससुरालीजन दहेज में चौपहिया वाहन, भैंस आदि की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उन लोगों ने शोभा को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान बेटी के दो बेटियां भी हुईं, जिनमें बड़ी बेटी निशा छह साल की है और सौम्या ढाई साल की है। इसके बाद भी वे लोग शोभा को प्रताड़ित करते रहे। पिता कुंदनलाल व भाई रतिराम ने बताया कि उन्हें रविवार सुबह 11 बजे सूचना मिली कि शोभा के साथ मारपीट की गई है। भाई रतिराम जब बरेली पहुंचा तो शोभा बेहाल थी। वह उसे बाइक से जैसे-तैसे तिलहर ले आया। आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने उसे जहर भी दे दिया था। तिलहर आने पर शोभा की हालत बिगड़ी तो उसे तिलहर सीएचसी पर भर्ती करा दिया गया लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रात 12 बजे उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पिता और भाई ने दहेज की खातिर बेटी की जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मामले की पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed