फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शौच को गई महिला से तमंचे की नोक पर दुराचार

शौच को गई महिला से तमंचे की नोक पर दुराचार

Sun, 24 Jun 2018 07:04 PM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
शौच को गई महिला से तमंचे की नोक पर दुराचार
शौच को गई महिला से तमंचे के बल पर दुराचार
विज्ञापन

पुलिस घटना को मान रही संदिग्ध,आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले खेत पर शौच के लिए गई महिला से तमंचे के बल पर युवक ने दुराचार किया। घटना की किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र के एक गांव की महिला 20 जून की रात करीब आठ बजे खेत पर शौच के लिए गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी अवधेश ने उसे रास्ते में पकड़ लिया और तमंचे के बल पर उसे जबरन खेत में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला की चीख पु्कार सुन आसपास खेतों में काम कर रहे लोग खेत की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता ने घर जाकर घटना की जानकारी पति को दी। रविवार को पीड़िता पति के साथ कोतवाली पहुंची और घटना की तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल अशोक पाल सिंह ने मोबाइल पर बताया कि आरोपी महिला का चचेरा देवर है। घटना को लेकर की गई अब तक की जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। गांव में जानकारी पर पता चला कि 20 जून को आरोपी और महिला के पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसी के बाद आज घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि महिला को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed