फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा

Wed, 27 Mar 2019 12:46 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर पीटा
निगोही (शाहजहांपुर)। शौच करने गई किशोरी को मंगलवार रात एक युवक ने पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की, विरोध करने पर किशोरी की पिटाई कर दी। शोर मचाने गांव के लोगों के आ जाने पर आरोपी भाग गया। पीड़ित किशोरी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मंगलवार रात करीब 8:30 बजे घर से बाहर शौच को अकेले जा रही थी, तभी रास्ते में उसे एक युवक ने पकड़ लिया। आरोप है कि उसने दुष्कर्म करने की कोशिश करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने पीटना शुरू कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग आ गए, जिन्हें देखकर वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। इसके बाद पीड़ित किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं थानाध्यक्ष दल सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर जांच की जा रही है। घटना सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed