फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspector murder case: wife, daughters enjoyed food in jail

गुनाहों की कोठरी में मां-बेटियां एक साथ

Wed, 27 Jun 2018 11:44 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Inspector murder case: wife, daughters enjoyed food in jail
जेल
जिला कारागार में गुनाहों की कोठरी (बैरक) में मां और बेटियों को एक साथ रखा गया। जेल सूत्रों के अनुसार उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नजर नहीं थी। यहां मंगलवार शाम को खाने और नाश्ते में उन्हें जो कुछ भी मिला उसे भरपेट खाया। पूरी रात चैन की नींद ऐसे सोई मानों कोई बेहतर काम करने के बाद अब फुर्सत पाई हो।
विज्ञापन

दरोगा भोंदे खान उर्फ मेहरबान अली की हत्या के आरोप में मंगलवार को जेल गईं पत्नी जाहिदा और उनकी बेटियां शबा, जीनत ईरम, आलिया को जेल प्रशासन की ओर से मेन्यू के हिसाब से शाम को चना की दाल, आलू और चौलाई की सब्जी, रोटी अलग-अलग थाली में दी गई। जिसे उन लोगों ने खा लिया, यानी उन्हें घटना के बाद भी मां और बेटियों को भोंदे खान की हत्या का जरा भी अफसोस नजर नहीं था। हालांकि साथी महिला बंदियों से इन लोगों ने ज्यादा बात नहीं की। रात भी चैन की नींद ली। सुबह नाश्ते में पांचों को दलिया, चाय, गुड़-चना दिया गया, उसे भी इन लोगों ने खा लिया। दोपहर को मेन्यू के हिसाब से पांचों को उर्द राजमा की दाल, आलू, दाल बड़ी की सब्जी और रोटी दी गई। दोपहर का भोजन भी इन लोगों ने बड़े ही आराम से ग्रहण किया।
विज्ञापन


जेलर की बाइट-
दरोगा भोंदे खान की हत्या के आरोप में जेल में आईं मां-बेटियों को मेन्यू के हिसाब से मंगलवार शाम को और बुधवार सुबह का नाश्ता व दोपहर का खाना खाया और रात में पूरी नींद भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेपी दुबे, जेलर

हत्यारोपियों को रिमांड पर लेगी सदर पुलिस
मुजफ्फनगर में पकड़े गए थाना शाहपुर के गांव ताउली निवासी दोनों हत्यारोपियों तहसीन और कासिम को सदर बाजार पुलिस रिमांड पर लेगी, क्योंकि दोनों के खिलाफ यहां सदर बाजार कोतवाली में दरोगा भोंदे खान की हत्या का मामला दर्ज है। हालांकि पुलिस ने दरोगा की पत्नी और उनकी चार बेटियों को गिरफ्तार कर हत्या का पर्दाफाश कर चुकी है लेकिन असली अपराधियों को रिमांड पर लेकर उनसे हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं पर भी पड़ताल करेगी। एसएसआई रामनरेश सिंह ने बताया कि दोनों को मुजफ्फरनगर पुलिस ने जेल भेज दिया है, क्योंकि उन्हें वहां की पुलिस ने पकड़ा है। अब इन दोनों को रिमांड पर लिया जाएगा।

दिव्यांग बेटे और रिश्तेदारों ने किया किनारा
दरोगा भोंदे खान की हत्या के मामले में जेल गईं जाहिदा और बेटी जीनत, ईरम, आलिया और विवाहित बेटी सबा से रिश्तेदारों ने किनारा कर लिया है, यहां तक कि दिव्यांग बेटे सद्दाम ने भी उनसे दूरी बना ली। वह ज्यादातर मामा के यहां ही रहता है।


आभास नहीं था कि पकड़े जाएंगे
जाहिदा के दामाद अनीस ने घर के कोने पर जो सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, वह अनीस और जाहिदा के मकान के दरवाजे की निगरानी को लगे। घटना को अंजाम देते समय जाहिदा और उनकी बेटियों ने यह सोचा भी नहीं था कि दरवाजे से घर के अंदर होने वाली एंट्री और लाश को ले जाते समय की फुटेज भी हत्या पर से पर्दा हटा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed