{"_id":"5af736d44f1c1be3408b4d6e","slug":"181526150868-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों से तंग विवाहिता ने आग लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों से तंग विवाहिता ने आग लगाकर दी जान
Updated Sun, 13 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किए जाने पर विवाहिता ने शुक्रवार रात कमरे में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने मामले में तहरीर देकर मृतका के पति और सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा ने गांव पहुंचकर मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।
क्षेत्र के गांव गांगेपरा निवासी टीकाराम ने अपनी पुत्री कुसुमा की शादी क्षेत्र के गांव चौढ़ेरा-चौढ़ेरी निवासी महेंद्र के पुत्र सोनपाल से आठ वर्ष पूर्व की थी और अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। ससुरालवाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि कुसुमा का पति सोनपाल, ससुर महेंद्र, सास रामवती दहेज में एक एकड़ जमीन मांग रहे थे। इस पर कुसुमा ने ससुरालियों से कहा उसके पिता के पास केवल दो एकड़ ही जमीन है। एक एकड़ तुम्हे देने पर उसके पिता के परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। दहेज में जमीन नहीं मिलने पर ससुरालियों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। परेशान होकर कुसुमा ने शुक्रवार रात कमरे के अंदर अपने ऊपर कोरोसीन डाल कर आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पिता टीकाराम की दी तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर,सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। घटना के बाद से मृतका के दो बेटे हैं, जिनमें सात वर्षीय सत्यवीर, दो वर्षीय परविंदर हैं।