फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   लापता बालक का मिला शव, हत्या की आशंका

लापता बालक का मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 03 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
लापता बालक का मिला शव, हत्या की आशंका
dead - फोटो : amar ujala
तिलहर (शाहजहांपुर)। चार दिन पहले लापता हुए 12 वर्षीय फरहान की लाश शुक्रवार शाम गन्ने के खेत में सड़ी-गली दशा में पाई गई। घरवालों ने किसी से भी रंजिश होने की बात से इंकार कर हत्या की आशंका जतायी है। घटना से लोगों में अपने बच्चों को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही का आश्वासन पुलिस ने दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, वहीं खोजी कुतिया लूसी ने भी हत्यारों का सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

कस्बा कांट निवासी शाहिद अपने बच्चों के साथ तिलहर के मोहल्ला हिंदूपट्टी स्थित ससुराल में सास जैबुन के यहां रहकर मजदूरी कर परिवार की गुजर करता है। उसका 12 वर्षीय बेटा फरहान भी कस्बे में ही एक फर्नीचर की दुकान पर काम करता है। 30 अक्तूबर को उसने दुकान से छुट्टी ले ली और काम पर नहीं गया। सुबह करीब 9 बजे मोहल्ले के बच्चों के साथ खेलने निकल गया। दोपहर तक जब वह वापस नहीं आया तब फिर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश की गई। जान-पहचान वालों से और फर्नीचर दुकान स्वामी से भी उसके बारे में पता किया गया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। रिश्तेदारों के यहां से भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने तिलहर थाने में उसकी गुमशुदगी की दर्ज कराई। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे मोहल्ला दोदराजपुर के पास सुरेंद्र सिंह के गन्ने के खेत के पास से गुजरे कुछ लोगों को दुर्गंध लगी तो वह खेत के अंदर गए तो देखा कि वहां पर टी शर्ट पहने एक बच्चे का सड़ा गला शव पड़ा था। धीरे-धीरे सूचना पुलिस तक पहुंची तो वहां भीड़ लग गई। प्रभारी कोतवाल रजी अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गए। कुछ देर बाद पीछे से सीओ मनोज यादव भी मौके पर पहुंच गए। सूचना फरहान के परिवारवालों को दी गई। वह लोग मौके पर आए तो बेटे के शव को देखकर रोने-बिलखने लगे। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव यहां गन्ने के खेत में फेंका गया है। हालांकि परिजन किसी से रंजिश से इंकार कर रहे हैं। मृतक के पिता शाहिद, बडे़ भाई फैजान, बहन निशा व निदा और बूढ़ी नानी जैनुब का रो-रोकर बुरा हाल है । फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और खोजी कुतिया लूसी मौके पर ही घमती रही उससे हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टतया मामला हत्या का लग रहा है, परिवार के लोग रंजिश से इंकार कर रहे हैं। शव पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आएगा, उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजी अहमद, प्रभारी थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed