फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   फांसी पर झूलता मिला अधेड़ का शव

फांसी पर झूलता मिला अधेड़ का शव

Tue, 02 Oct 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
फांसी पर झूलता मिला अधेड़ का शव
फंदे पर झूलता मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन

मृतक के भतीजे ने मौत पर जताया संदेह, पुलिस जांच में जुटी
दूसरे भतीजे के नाम 12 बीघा खेत का कर दिया था बैनामा
फोटो-30,मृतक शिशुपाल का फाइल फोटो
फोटो-31,जलालाबाद के गांव पल्हरई में मृतक की भाभी व भतीजे से पूछताछ करते कोतवाल
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव पल्हरई में एक अधेड़ का शव घर के बरामदे में फंदे पर झूलता मिला। मृतक ने एक भतीजे के नाम चार माह पहले 12 बीघा खेत का बैनामा किया था। इसी वजह से दूसरे भतीजे ने मौत पर संदेह जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
क्षेत्र के गांव पल्हरई निवासी 56 वर्षीय शिशुपाल अविवाहित थे। वह अपने बड़े भाई वदन सिंह की विधवा सुदामा के साथ एक घर में रहते थे। सुदामा के तीन बेटों में हरीराम व दफेदार, बीबी-बच्चों समेत गांव में बने अलग-अलग मकान में रहते हैं। जबकि उनका तीसरा बेटा फौजदार, पत्नी बच्चों समेत अपनी ससुराल कांट क्षेत्र में रह रहा है। शिशुपाल, भतीजे हरीराम के घर ही खाना खाते थे। उन्होंने अपने हिस्से की 12 बीघा जमीन करीब चार महीना पहले हरीराम के नाम बैनामा कर दी। इसको लेकर हरीराम और दफेदार के बीच अनबन हो गई। बताते हैं कि कुछ दिन पहले दफेदार द्वारा बोई गई तिल की फसल हरीराम ने यह कहकर जुतवा दी, कि अब यह खेत उसके चाचा ने उसके नाम कर दिया है। गंाव वालों के अनुसार एक भतीजे के नाम खेत बैनामा कर देने के बाद से शिशुपाल भी काफी परेशान थे। सोमवार शाम करीब सात बजे शिशुपाल, हरीराम के घर से खाना खाकर अपने घर आ गए। उस दौरान उनकी भाभी घर पर नहीं थी, कुछ देर बाद जब वह घर पर पहुंचीं, तो शिशुपाल का शव बरामदे की छत पर लगे पंखे के कुंडे में तहमद से झूलता मिला। पूरी रात इस बात को छिपाए रखा गया। सुबह गांव वालों को जानकारी होने पर यह बात पुलिस तक पहुंच गई और सीओ शिवप्रकाश दुबे, कोतवाल हरेंद्र सिंह गांव पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक के एक भतीजे व उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है। कोतवाल के अनुसार घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

------
मृतक शिशुपाल के दो भतीजे हरिराम व दफेदार गांव में रहते हैं। भतीजे दफेदार ने संदेह जाहिर किया है,इसी वजह से हरिराम और उसकी पत्नी से घटना के बारे में गहराई से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed