{"_id":"5cb1d05fbdec22143f7590ff","slug":"161555157087-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से तीन साल के बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर (खुटार/शाहजहांपुर)। तीन वर्ष के बालक को एक बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने आरोपी को बाइक सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव हरिहरपुर निवासी प्रमोद सिंह की तीन वर्षीय पूर्व अंकित सिंह गांव में ही एक दुकान पर टॉफी लेने जा रहा था। इस दौरान गांव हरनहाई का एक युवक बाइक लेकर उधर से निकला और तेज रफ्तार बाइक पर काबू नहीं रख सका। बाइक की टक्कर अंकित को लगने के बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। उधर अंकित को परिवार के लोग गांव में ही एक डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे घर में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस बाइक और युवक को थाने ले आई। अंकित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अंकित की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है। अंकित की मां प्रीति सिंह का रो रोकर हाल बेहाल है।