फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पति और बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

पति और बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 31 Jan 2019 06:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
पति और बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
पति और बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


जलालाबाद। गांव तिकोला में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति और बेटे के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मृतका के पिता का आरोप है उसकी विवाहित पुत्री का पति लंबे समय से उस पर शक करता था। इसी के उसने (पति ने) अपने बेटे के साथ मिलकर उसका गला घोंटकर मार डाला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी महिला की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपी पिता-पुत्र अभी पकड़े नहीं जा सके हैं।
बताते चले कि बुधवार सुबह गांव तिकोला निवासी मनोज की 40 वर्षीय पत्नी सीता का शव बहगुल नदी किनारे पड़ा मिला था। मनोज का कहना था कि मंगलवार रात के समय सीता अचानक गायब हो गई थी, परंतु उसकी हत्या कैसे हुई इस बारे में वह कुछ भी नहीं बता सका था। गुरुवार को
विज्ञापन

जनपद हरदोई के थाना मंझला के गांव पांडेतारा निवासी मृतका सीता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका दामाद मनोज उसकी बेटी पर काफी समय से शक करता था। इसको लेकर उसने सीता के साथ कई बार मारपीट भी की। जानकारी होने पर उसने गांव खंडहर निवासी अपने दूसरे दामाद रामनिवास को बुलवाकर पंचायत भी कराई, लेकिन उसके बाद भी दामाद मनोज के व्यवहार में परिवर्तन नहीं आया। इस कारण उसने दामाद मनोज के घर आना जाना बंद कर दिया था। आरोप है कि इसी शक के चलते मंगलवार रात मनोज ने अपने बड़े लड़के पवन के सहयोग से उसकी बेटी सीता को बिजली के केबल से गला घोंटकर मार डाला और कार्रवाई से बचने के लिए उसका शव बहगुल नदी किनारे फेंक दिया। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed