फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मोबाइल टॉवर से ढाई लाख की लूट, चोरी में रिपोर्ट दर्ज

मोबाइल टॉवर से ढाई लाख की लूट, चोरी में रिपोर्ट दर्ज

Tue, 30 Oct 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल टॉवर से ढाई लाख की लूट, चोरी में रिपोर्ट दर्ज
मोबाइल टॉवर से ढाई लाख की लूट, चोरी में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

चौकीदार ने साथी को रखवाली के लिए छोड़ा था टॉवर पर
तमंचे के बल पर चौकीदार के साथी को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
मीरानपुर कटरा। मोबाइल टॉवर की रखवाली के लिए चौकीदार ने अपने साथी को लिटा दिया और खुद घर चला गया। इसी बीच रात में आधा दर्जन बदमाश आ गए और उन लोगों ने चौकीदार के साथी को बंधक बनाकर टॉवर से ढाई लाख रुपये कीमत की बैटरी लूट लीं और फरार हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
बिजली सब स्टेशन के निकट नेशनल हाईवे किनारे एयरटेल और आइडिया का टॉवर लगा हुआ है। टॉवर के टैक्नीशियन विनोद वर्मा ने टावर की रखवाली के लिए मोहल्ला आतिशबाजान निवासी विज्ञान मिश्रा को रख रखा है। सोमवार की रात विज्ञान अपने साथी सर्वेश कुमार को टावर पर लिटाकर घर खाना खाने चला गया। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आधा दर्जन कार सवार बदमाश टॉवर पर आ धमके। उन्होंने खुद को टॉवर का अधिकारी बताते हुए उससे टॉवर का गेट खुलवा लिया। उसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी और उसके हाथ पैर बांध दिए, इसके बाद बदमाशों ने टॉवर की बैटरी बैंक में लगीं चौबीस बैटरी में से बाइस बैटरी खोलकर अपनी गाड़ी में लाद लीं। इसी बीच विज्ञान मौके पर पहुंच गया। उसके शोर मचाने पर कार सवार लुटेरे तिलहर की ओर भाग गए। उसने 100 डायल को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने कई थानों में सूचना देकर बदमाशों को पकडने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने टॉवर के सिक्योरिटी सुपर वाइजर सुनील कुमार की तहरीर पर चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि सुपरवाइजर ने चोरी की तहरीर दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की सुरागरसी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

-----
लग्जरी कार से गोमांस बरामद, तस्कर फरार
मीरानपुर कटरा। पुलिस ने लग्जरी कार से पांच क्विंटल गोमांस बरामद किया है। कार चालक और तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सके।
थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जलालाबाद की ओर से आ रही कार ने जब कटरा चौराहा पार किया, तभी पुलिस को देख चालक ने कार को खुदागंज रोड पर भगा दिया। शक होने पर पुलिस ने कार का पीछा किया, तो कार सवार कार को गांव हुलासनगरा के निकट मजार के पास छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार की तलाशी तो कार में गोमांस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद मांस का वजन पांच क्विंटल बताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed