{"_id":"5d17516d8ebc3e3cb232a12f","slug":"15618092414-shahjahanpur-news188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में नकब लगाकर नकदी समेत लाखों का मेंथा ऑयल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कारखाने में नकब लगाकर नकदी समेत लाखों का मेंथा ऑयल चोरी
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात खंडहर रोड पर स्पेलर चक्की कारखाने में नकब लगाकर घुसे चोर आठ हजार की नकदी समेत करीब तीन लाख की कीमत का मेंथा ऑयल चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक ने पुलिस को तहरीर दी।
गांव कोला निवासी नन्हे लाल व राधेश्याम ने खंडहर मार्ग पर दिबियापुर मोड़ के पास पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति वर्मा के कोल्ड के समीप बनी उन्हीं की दुकान किराये पर लेकर स्पेलर चक्की का कारखाना लगाया है। नन्हे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वह घर से पांच केन में भरकर ढाई क्विंटल मेंथा ऑयल बेचने के लिए लाए थे। बिक्री न होने पर सभी केन कारखाने में रख दी। शनिवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा कि पीछे से नकब कटा है। बताया नकब काटकर घुसे चोर मेंथा ऑयल भरी सभी केन, दो बोरा सरसों और गुल्लक में रखी आठ हजार की नकदी चुरा ले गए। बताया आयल की कीमत करीब तीन लाख रुपये थी। इस दौरान चोरों ने एक साइड में लगे दरवाजे का भी ताला काट दिया था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरी का जल्द खुलासा करने का आश्वासन पीड़ित को दिया है।