{"_id":"5d14da7d8ebc3e3c8a2fb790","slug":"15616477212-shahjahanpur-news109","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमुही में हुए दोहरे हत्याकांड में दो लोग और गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमुही में हुए दोहरे हत्याकांड में दो लोग और गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा (शाहजहांपुर)। गांव जमुही में छेड़छाड़ की रंजिश को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए दोनों लोग मायाप्रकाश की हत्या में नामजद हैं। पुलिस अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी छह और लोग फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर लगभग 12 बजे मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि मायाप्रकाश की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद रजनीश और बृजेश हरदोई मोड़ के पास खड़े हैं और कहीं बाहर भागने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक पक्ष के सोनू और दूसरे पक्ष के माया प्रकाश की हत्या के बाद गांव में अभी भी तनाव बना हुआ है। फरार छह आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। ब्यूरो