फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तत्काल रेल टिकट की ब्लैकमेलिंग, एक गिरफ्तार

तत्काल रेल टिकट की ब्लैकमेलिंग, एक गिरफ्तार

Wed, 12 Jun 2019 08:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
तत्काल रेल टिकट की ब्लैकमेलिंग, एक गिरफ्तार
शाहजहांपुर/रोजा। आरपीएफ और सीआईबी मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने रोजा जंक्शन पर छापा मारकर तत्काल रेल आरक्षण टिकटों की ब्लैकमेल करने वाले एक दलाल को गिरफ्तार किया है। उसके पास से अलग-अलग स्थानों के पांच तत्काल रिजर्वेशन रेल टिकट मिले हैं। इनकी कीमत 15810 रुपये है। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में जांच एसआई आदर्श कुमार वाजपेयी को दी गई है। गुरुवार को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

आरपीएफ रोजा पोस्ट प्रभारी रामऔतार मीणा, शाहजहांपुर पोस्ट के एसआई सज्जन कुमार ने बुधवार को सीआईबी मुरादाबाद की टीम के साथ रोजा जंक्शन पर छापा मारा। संयुक्त टीम ने रिजर्वेशन काउंटर के पास से तरुण यादव पुत्र धनपाल यादव निवासी गांव देवनगर गौंटिया थाना मीरानपुर कटरा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से 15810 रुपये के पांच तत्काल रिजर्वेशन टिकट बरामद हुए। छापे के दौरान रिजर्वेशन काउंटर पर हड़कंप मचा रहा। चर्चा यह भी है कि तत्काल टिकट बुकिंग में रिजर्वेशन काउंटर की भूमिका भी संदिग्ध है।
विज्ञापन


आरपीएफ और सीआईबी मुरादाबाद की संयुक्त टीम ने रोजा जंक्शन के रिजर्वेशन काउंटर के पास से तत्काल रेल रिजर्वेशन टिकटों की दलाली में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 15810 रुपये के पांच तत्काल रिजर्वेशन टिकट बरामद हुए हैं। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके सिंह, कमांडेंट, आरपीएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed