फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   टायर व्यापारी के घर में 5.85 लाख की चोरी, हड़कंप

टायर व्यापारी के घर में 5.85 लाख की चोरी, हड़कंप

Wed, 12 Jun 2019 08:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
टायर व्यापारी के घर में 5.85 लाख की चोरी, हड़कंप
मदनापुर (शाहजहांपुर)। मंगलवार रात चोरों ने कस्बे के टायर व्यापारी के घर को निशाना बनाकर 5.85 लाख का माल समेटकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। खास बात यह कि चोर ऊपरी मंजिल के कमरे का लाखों का सामान खंगालकर चलते बने और बरात की विदाई कर थके-मांदे परिवार वाले कमरे के बाहर चारपाइयों पर गहरी नींद में सोते रहे। चोरी की बड़ी वारदात से पीड़ित व्यापारी समेत कस्बे के कारोबारियों, आम लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बुधवार को मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी टायर व्यापारी पुष्पेंद्र सिंह का मकान कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे किनारे है। मकान के पीछे खेत हैं। 10 जून को व्यापारी की भतीजी की शादी थी। बरातियों को विदा कर थका-मांदा पूरा परिवार 11 जून की रात छत पर कमरों के बाहर गहरी नींद में सो गया। रात में किसी समय चोर मकान के पीछे की दीवार के सहारे छज्जे से छत पर चढ़ आये। पुष्पेंद्र छत पर पश्चिम की तरफ लेटे थे, जबकि चोर पूरब की ओर से छत पर पहुंचे।कमरे के पीछे के दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस गये और कमरे में रखे बक्से, अलमारी के ताले तोड़कर 1.85 लाख रुपये कैश और चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। सुबह जब व्यापारी और उसके परिजन जागे तो चोरी की जानकारी होने पर पूरे मोहल्ले में खलबली मच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना कर छानबीन की और चोरों का सुराग लगाकर जल्द खुलासे का भरोसा दिलाते हुए बमुश्किल व्यापारियों को शांत किया। 5.85 लाख रुपये की चोरी की इस बड़ी वारदात से कस्बे के व्यापारियों, आम लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed