फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पहले मिला बेटे का शव, अब पिता को हत्या की धमकी

पहले मिला बेटे का शव, अब पिता को हत्या की धमकी

Mon, 03 Jun 2019 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
पहले मिला बेटे का शव, अब पिता को हत्या की धमकी
शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाने के मोहल्ला रामबाग के बंद पड़े पशु अस्पताल के भवन में दो महीने पहले मिले मोहल्ले के रामजी की मौत की गुत्थी अब तक सुलझी नहीं है। इस बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने रामजी के पिता कालीचरन को हत्या की धमकी दी है। इतना ही नहीं उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए युवती के अश्लील फोटो भी भेजे गए हैं। रामजी का इसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच करने और मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाने की बात कही है।
विज्ञापन

मोहल्ला लालबाग के थाना राम चंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला रामबाग निवासी कालीचरन का बेटा रामजी 28 मार्च को लापता हो गया था। 29 मार्च को रामजी का शव मोहल्ले में बंद पड़े पशु अस्पताल में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। परिवार वाले हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे थे। पोस्टमार्टम में मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। परिवार वालों के आरोपों पर पुलिस ने पशु अस्पताल के आसपास के घरों में सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की तो दो संदिग्ध टेंपो से बोरा उतारते दिखे थे। इसके बावजूद खुदकुशी मानते हुए पुलिस ने मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। हालांकि, कालीचरन का कहना है कि उनके बेटे की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है। रामजी का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले कालीचरन में मोबाइल पर किसी ने कॉल करके जान से मारने की धमकी दी है। इतना ही नहीं उनके व्हाट्सएस पर उस युवती के अश्लील फोटो भी भेजे हैं जिससे रामजी का प्रेम प्रसंग था। धमकी मिलने के बाद कालीचरन का परिवार दहशत में है। उसने आरसी मिशन थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मृतक रामजी के पिता ने मोबाइल पर धमकी और व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो मिलने की शिकायत की है। मामले में जांच की जा रही है। संबंधित मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगवाया गया है। आरोपी को जल्द ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयशंकर सिंह, एसओ आरसी मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed