फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दुष्कर्म के आरोपी दे रहे धमकी, पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर

दुष्कर्म के आरोपी दे रहे धमकी, पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर

Sat, 25 May 2019 09:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी दे रहे धमकी, पीड़ित परिवार पलायन को मजबूर
शाहजहांपुर। घर में घुसकर अनुसूचित जाति की मूक बधिर महिला से दुष्कर्म के आरोपियों के डर से पीड़ित परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर है। पीड़ित ने शनिवार को एएसपी ग्रामीण को पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित ने परिवार समेत भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थाना निगोही क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी जन्म से गूंगी और बहरी है। पांच अप्रैल को चेतेंद्र यादव, अरविंद यादव उसके घर में घुस आए और कमरा बंद करके पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद दो मई को मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। उनका परिवार पलायन को मजबूर है। अगर गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह भूख हड़ताल करेंगे। सीओ सदर परमानंद पांडेय ने बताया कि जांच पूरी कर जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed