{"_id":"5ce6ea43bdec2207790758ea","slug":"155863717418-shahjahanpur-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कस्बे में बाईपास पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक युवक की मौके हो गई जबकि एक महिला सहित तीन घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कस्बे के मोहल्ला बगिया निवासी रोहित (18) पुत्र शिवपाल बाइक से सवाईपुर से वापस घर आ रहा था, जब वह बाईपास मार्ग पर ढाबे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार डोलालापुर निवासी बेबी (25), रघुवर (24) समेत तीन लोग घायल हो गए। बेबी अपनी ननद के यहां से वापस अपने घर रमपुरा हरदोई जा रहीं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। यहां से सभी घायलों को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया। घायलों में रघुवर की हालत गंभीर है।