फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तिलहर में पुनर्मतदान को लेकर दो सभासद भिड़े, एक जख्मी

तिलहर में पुनर्मतदान को लेकर दो सभासद भिड़े, एक जख्मी

Fri, 10 May 2019 07:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
तिलहर में पुनर्मतदान को लेकर दो सभासद भिड़े, एक जख्मी
तिलहर (शाहजहांपुर)। पुनर्मतदान को लेकर दो सभासदों में मोबाइल पर हुई कहासुनी के तूल पकड़ने पर दोनों में मारपीट हो गई। इसमें एक सभासद घायल भी हो गया। बाद में थाने पर दोनों पक्षों के तमाम लोग जमा हो गए। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है । बाद में भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी सभासद दिलीप सक्सेना उर्फ अक्कू ने पुलिस को बताया कि 6 मई को एलबीजेपी इंटर कॉलेज बूथ 68 पर हुए पुनर्मतदान को लेकर दिलाजाक मोहल्ला निवासी सभासद सलीम वारसी ने बीती रात मोबाइल पर उन्हें गालियां दी। आरोप है कि शुक्रवार 10 मई को सुबह जब वह घर के बाहर खड़ा था तभी सलीम एक अन्य साथी के साथ आया और गालियां देते हुए मारपीट करने लगा। जिसमें वह हाथ में छुरी लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों सभासदों के समर्थक कोतवाली पहुंच गए। दोनों सभासदों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। दोनों पक्षों की ओर से भाजपा के नेता समझौते के प्रयास में लग गए। देर शाम भाजपा की जनपदीय वरिष्ठ नेता ने दोनों पक्षों को बैठकर समझौता कराया। कोतवाल संजय राय ने बताया कि दो सभासदों के बीच पुनर्मतदान को लेकर बातचीत हो गई थी। दोनों तरफ से तहरीर दी गई थी, लेकिन देर शाम दोनों पक्षों के बीच देर शाम समझौता हो गया। इसलिए कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed