{"_id":"5b7db1bf42c79206ed67cf8d","slug":"151534964159-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसपोर्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-14,15,16,17
ट्रांसपोर्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या
साढ़ू से रुपये के लेन देन को लेकर चल रहा था विवाद
पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, तमंचा किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला चौक आला खां में बुधवार सुबह ट्रांसपोर्टर ने घर के अंदर कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायर की आवाज सुनकर मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके से एक 315 बोर का तमंचा मय खोखा कारतूस व सुसाइड नोट बरामद किया है जिसमें साढ़ू जमशेद और उसके बेटे नईम को खुद की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
चौक आला खां निवासी 50 वर्षीय आरिफ अपने साढ़ू जमशेद के साथ ट्रांसपोर्ट में साझीदार थे। रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इस वजह से वह मानसिक तनाव में रहते थे। बुधवार सुबह लगभग 7:30 बजे आरिफ तमंचा लेकर कमरे में बेड पर पहुंचे और सिर में दाहिनी तरफ 315 बोर का तमंचा रखकर फायर कर दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज सुनकर पत्नी अफसिया कमरे में गई तो पति को मृत पाकर उसके होश उड़ गए। वहीं मोहल्ले के लोग भी फायर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुमित शुक्ला, सदर इंस्पेक्टर डीसी शर्मा, एसएसआई रामनरेश भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस व हस्तलिखित सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक की पत्नी की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर नासिर अली को सौंपी गई है।
मृतक की पत्नी की सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौके से सुसाइड नोट मिला है। साढ़ू से रुपये के लेनदेन की बात सामने आ रही है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर नासिर अली को सौंपी गई है। जांच में जो भी निकलकर आएगा। उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुमित शुक्ला, सीओ सिटी