{"_id":"598da5204f1c1b7f2b8b4596","slug":"151502455072-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट व कागजात सहित चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक पर फर्जी नंबर प्लेट व कागजात सहित चालक गिरफ्तार
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। कस्बे में फर्जी कागजात एवं नंबर प्लेट लगाकर ट्रक में बारह लाख रुपये का मूंगफली दाना लोड कराने आए चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक बरामद कर लिया है।
कस्बे के बाईपास मार्ग मोहल्ला बगिया निवासी रामकरन गुप्ता ने बारह लाख रुपये के मूल्य का 400 पैकेट मूंगफली दाना लोड कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक ट्रांसपोर्ट से ट्रक मंगवाया था। ट्रक को अशोक निवासी मोहल्ला कसाए उदवंतनगर भोजपुर विहार लेकर आया था। यहीं ट्रक का मालिक भी बताया जा रहा है। ट्रक के कागजात और चेचिस नंबर की जांच पड़ताल के दौरान नेट पर कहीं भी दर्ज नहीं पाया गया। ट्रक में लगी नंबर प्लेट फर्जी होने, चेचिस नंबर और ट्रक नंबर के मिलान न होने पर चालक अशोक से गहनता से पूछताछ हुई तो वह भागने लगा। इस पर उसको लोगों ने पीछा करके पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की और उसके बताए पते पर जाकर ट्रक भी बरामद कर लिया। थाना इंचार्ज ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।