फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट

Mon, 05 Jun 2017 06:19 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
कांट (शाहजहांपुर)। विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की ओर से पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव सफ्तयारा निवासी राम प्रसाद ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी पार्वती की शादी पांच साल पहले गंधार गांव निवासी रविंद्र के साथ की थी। उसने हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुराल वाले दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दामाद रविंद्र ने बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि 30 मई को उसकी बेटी को दामाद रविंद्र ने अपनी बहन हनारा, गौना, सोनू के साथ मिलकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। जब उसे जानकारी हुई तो वह बेटी की ससुराल पहुंचा तो बताया गया कि वह शहर के प्राइवेट डॉक्टर के यहां है। वह भागकर वहां पहुंचा तो पता चला कि उसे बरेली अस्पताल भेजा गया है। बेटी ने एक जून की सुबह लगभग चार बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed