{"_id":"5c34aa0dbdec2256a2238797","slug":"141546955277-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से कहासुनी पर विवाहिता ने जहर खाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति से कहासुनी पर विवाहिता ने जहर खाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा(शाहजहांपुर)। पति से कहासुनी होने पर विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी इलाज के दौरान की मौत हो गई। मंगलवार को मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।
गांव मुडिय़ा छावन निवासी एक 30 वर्षीय युवती का सोमवार को पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे क्षुब्ध होकर युवती ने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो परिवार के लोग युवती को बंडा के एक निजी अस्पताल लाए। रात में इलाज के बाद युवती को घर भेज दिया गया, लेकिन सुबह फिर हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान युवती ने दम तोड़ दिया।
परिवार के लोग पुलिस को सूचना दिए बिना शव को घर ले गए। सूचना पाकर मृतका के मायके के लोग भी मौके पर पहुंचे। बाद में युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि युवती की मौत के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई है। मृतका की छह और चार वर्षीय दो पुत्रियां व एक वर्षीय एक पुत्र है।