{"_id":"59b933b04f1c1bb0488b6792","slug":"131505309616-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी, नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी की तलाश में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी, नहीं लगा सुराग
Updated Wed, 13 Sep 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जिला कारागार से पेशी पर आने के दौरान फरार हुए बंदी की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। वहीं, उसके रौसरकोठी स्थित घर पुलिस का पहरा कड़ा कर दिया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने के दोषी सिपाही फुम्मन सिंह को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत दे दी गई।
बंदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछा दिया है। पुलिस ने सबसे पहले उसके करीबी नाते-रिश्तेदारों की मॉनीटरिंग शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके करीबियों के मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा रखे हैं। सदर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर और उसके आसपास गांवों व कस्बों में संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसी के साथ ही पुलिस टीम ने गैर जिलों में उसकी तलाश की लेकिन पुलिस के हाथ फिर भी खालीं हैं। एसपी केबी सिंह ने पुलिस टीम को हिदायत दी है कि बंदी जल्द से जल्द पुलिस कस्टडी में होना चाहिए। उन्होंने इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। मंगलवार को जिला कारागार से पेशी पर आया बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर भाग गया था। अब तक उसका सुराग नहीं लगा है।