{"_id":"5985d2a84f1c1b24398b49a2","slug":"121501942440-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाज ने रिटायर्ड फौजी के खाते से 24 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाज ने रिटायर्ड फौजी के खाते से 24 हजार उड़ाए
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-29, रिटायर्ड फौजी दीनानाथ
रिटायर्ड फौजी के खाते से जालसाज ने उड़ाए 24 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
तिलहर।
बैंक का नाम लेकर की गई फर्जी कॉल से एटीएम कार्ड का कोड नंबर पूछने के बाद रिटायर्ड फौजी के खाते से जालसाज ने 24 हजार रुपये उड़ा लिए। फौजी ने थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। नगर के मोहल्ला पचासा निवासी रिटायर्ड फौजी दीनानाथ गंगवार के मोबाइल पर शुक्रवार दोपहर लगभग तीन बजे जालसाज ने कॉल कर कहा कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा से बोल रहे हैं उनका बैंक एटीएम कार्ड सीज हो गया है। इसे दोबारा चालू करने के लिए वह अपना एटीएम कार्ड पर अंकित सीरियल नंबर बता दें। दीनानाथ ने जल्दबाजी में अपने कार्ड का कोड सीरियल नंबर बता दिया। कुछ देर बाद मोबाइल पर खाते से 24 हजार रुपये बैलेंस कटने का मैसेज मिलते ही उनके होश उड़ गए। खाते से रुपये निकालने के बैंक से आए मैसेज के बाद फौजी तत्काल बैंक शाखा पहुंचे और ब्रांच मैनेजर को इसकी जानकारी दी। दीनानाथ का आरोप है कि बैंक मैनेजर ने पल्ला झाड़ते हुये कहा कि अब इस मामले में कुछ नहीं हो सकता। फौजी ने खाते से रुपये उड़ा लिए जाने की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।