फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   चौकीदार को बंधक बनाकर गन्ना सेंटर पर लूट

चौकीदार को बंधक बनाकर गन्ना सेंटर पर लूट

Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 22 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
चौकीदार को बंधक बनाकर गन्ना सेंटर पर लूट
मीरानपुर कटरा। नेशनल हाईवे किनारे स्थित गन्ना क्रय केंद्र के चौकीदार को रविवार रात शस्त्रों से लैस बदमाशों ने बंधक बना लिया और उसके पास से नकदी व सेंटर के कांटा-बांट लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की तहरीर दी है, वहीं पुलिस का कहना है कि उसे तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना तिलहर के गांव परसेली निवासी रामविलास मीरानपुर कटरा कस्बा के पास नेशनल हाईवे किनारे लगाए गए तिलहर की सहकारी चीनी मिल के गन्ना सेंटर पर चौकीदार है। रविवार रात वह गन्ना सेंटर पर बनी झोपड़ी में सो रहा था। रात करीब ढाई बजे चौपहिया वाहन से चार बदमाश पहुंचे और उसे सोते समय ही दबोच लिया। उसकी जैसे ही आंख खुली, तभी एक बदमाश ने उसके सीने पर तमंचा रख दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। इतने में दूसरे बदमाश ने उसकी तलाशी लेकर जेब में रखे 180 रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाशों ने उसके ही कपड़ों से उसके हाथ-पैर बांध दिए, फिर बदमाशों ने सेंटर पर रखे पांच कुंतल लोहे के बांट और कांटा और दो पल्ले अपने वाहन में लादे और भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद जैसे-तैसे बंधन मुक्त होकर वह पड़ोस में रहने वाले बहादुर सिंह के घर के पहुंचकर उन्हें जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी। वहीं थाना प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed