फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   पेप्सी में मिलाकर युवक को दिया जहरीला पदार्थ

पेप्सी में मिलाकर युवक को दिया जहरीला पदार्थ

Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
पेप्सी में मिलाकर युवक को दिया जहरीला पदार्थ
शीतलपेय में मिलाकर युवक को जहरीला पदार्थ पिलाया
विज्ञापन

गांव के दो लोगों पर आरोप, युवक की हालत गंभीर
चार दिन बाद जेल से छूटकर आने के बाद हुई घटना
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
चार दिन बाद जेल से छूटकर आए युवक को कुछ लोगों एक शीतलपेय में मिलाकर जहरीला पदार्थ पिला दिया। यह आरोप लगाते हुए युवक की बहन ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने इलाज कराने की बात कहकर उसे टरका दिया। युवक को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव ऊंटहा निवासी 20 वर्षीय मनोज कुमार एक आपराधिक मामले में जेल में बंद था। बृहस्पतिवार शाम चौथे दिन जेल से छूटकर आया था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से रोजा स्थित एक फ्लोर मिल में जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में उसे गांव के ही दो लोग मिल गए और उन लोगों ने उसे रोक लिया। मीठी-मीठी बातों में फंसाकर उसे शीतलपेय में कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया। कुछ देर बाद से पेट में दर्द हुआ तो वह रास्ते से घर लौट आया और उसने घरवालों को जानकारी दी। इसके बाद वह बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। घरवालों ने उसे यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बहन रेनू मामले की तहरीर देने थाने पहुंची तो पुलिस ने तहरीर लेने के बजाय इलाज कराने की बात कहकर उसे टरका दिया। डॉक्टर के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

---------
यह मामला मेरी जानकारी में नहीं है और न ही मेरे पास कोई तहरीर लेकर आया है। यदि तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राजेंद्र बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष सेहरामऊ दक्षिणी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed