फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, चार घायल

जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, चार घायल

Fri, 10 May 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, चार घायल
रोजा/शाहजहांपुर। जमीन विवाद में थानाक्षेत्र के गांव वाजिदपुर में बृहस्पतिवार दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इसमें महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। घायलों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन

गांव वाजिदपुर के शराफत ने अपनी 72 बीघा जमीन बंटाई पर आरसी मिशन थाने के गांव बाड़ी निवासी मोबीन को दी थी। आरोप है कि मोबीन ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले भी जमीन को लेकर झगड़ा हो चुका है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे शराफत अपने बेटे रेहान और जुबैर के साथ खेत पर पहुंचा। यहां मोबीन भी था। इन लोगों ने मोबीन से कब्जा छोड़ने और उनसे बिना पूछे जमीन पर अगली फसल न करने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई। इसमें रेहान के सिर में, जुबैर के हाथ में छर्रे लगे हैं। शराफत भी घायल हुआ है। दूसरे पक्ष की ओर से मोबीन की पत्नी फहरीन घायल हुई। फायरिंग की सूचना पर इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। देर शाम तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घायलों की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed