फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   तीन दुकानों का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी

तीन दुकानों का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी

Tue, 12 Mar 2019 07:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
तीन दुकानों का शटर तोड़कर एक लाख की चोरी
ददरौल (शाहजहांपुर)। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चांदापुर में सोमवार रात चोरों ने तीन दुकानों के शटर तोड़ दिए और यहां से नकदी, जेवर समेत करीब एक लाख का सामान बटोर ले गए। दुकान मालिक ने मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौका मुआयना तो कर लिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अजीजगंज निवासी अनिल वर्मा ने चांदापुर में सराफा की दुकान खोल रखी है। उनकी दुकान से कुछ दूरी पर चांदापुर के ही रोहित की परचून की दुकान है और अनिल कुमार श्रीवास्तव का मेडिकल स्टोर। यह लोग शाम को अपनी-अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। रात में किसी समय चोरों ने तीनों दुकानों के बीच से शटर उठा दिए और दुकान के अंदर घुस गए। अनिल वर्मा की दुकान से करीब 80 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और रोहित की परचून की दुकान से पांच हजार रुपये और करीब 12 हजार रुपये कीमत का परचून का सामान चोरी कर ले गए। अनिल के मेडिकल स्टोर से भी चोर करीब तीन हजार की नकदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह गांव के लोगों ने एक-एक करके तीन दुकानों के शटर टूटे देखे तब व्यापारियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने दुकान का सामान और नकदी गायब देख पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि चोरों की सुरागरसी की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


तेरा गांव में मकान से 40 हजार की नकदी चोरी
मुडिया पमार (शाहजहंपुर)। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव तेरा निवासी मोहम्मद हारून के मकान में रविवार रात चोर दीवार फांदकर घुस गए और कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने 40 हजार की नकदी निकाल ली और चले गए। सुबह मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने दूसरे दिन भी मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने घटना की जानकारी होने से ही इंकार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed