फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 29 Jun 2019 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:57 AM IST
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग से करीब 50 मीटर दूर एक खाली पड़े खेत में शुक्रवार की सुबह एक युवक का शव पाया गया, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। शव दो दिन पुराना लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव खेत में फेंका गया है।
विज्ञापन

गांव अमघट निवासी सुरेंद्र कुमार का लखईमपुर-मैगलगंज मार्ग से करीब 50 मीटर दूर खेत है। सुरेंद्र ने बताया कि खेत खाली पड़ा है। शुक्रवार की दोपहर वह खेत देखने गए थे। तभी उनकी नजर वहां पड़े करीब 30 वर्षीय युवक के शव पर पड़ी। उन्होंने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में ग्रामीण मौके पर जुट गए। मृतक ग्रे कलर की पैंट और चेक की शर्ट पहने है। शव फूला और नीला पड़ गया था। आशंका जताई गई है कि युवक की हत्या कर शव फेंका गया है। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गौरी शंकर पाल ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस को जिला अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन


शव नीला पड़ गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। 72 घंटे तक शव मोर्चरी में रखा जाएगा। उसके बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गौरी शंकर पाल, प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed