फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ट्रक की साइड लगने पर ट्रैक्टर-ट्राली खांई में पलटी, एक की मौत

ट्रक की साइड लगने पर ट्रैक्टर-ट्राली खांई में पलटी, एक की मौत

Fri, 18 Aug 2017 07:51 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की साइड लगने पर ट्रैक्टर-ट्राली खांई में पलटी, एक की मौत
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार शाम गांव धियरपुरा के पास भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ट्रक की साइड लगने पर सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

कांट थाना क्षेत्र के टीलावाली चौपाल निवासी मैकू, क्षेत्र के गांव कनारी बांक से ट्रॉली में भूसा भरकर कांट की ओर जा रहा था। ट्रॉली ओवरलोड थी और ट्रैक्टर पर छह लोग बैठे हुए थे। शाम करीब चार बजे पीछे से आया ट्रक जब आगे निकल रहा था, तभी ओवरलोड ट्रॉली की साइड में लटक रहा भूसा भरा कपड़ा उसमें फंसा गया और ट्रैक्टर समेत ट्रॉली रोड किनारे खाई में पलट गई। इस हादसे में थाना कांट के गांव अभायन निवासी 28 वर्षीय राजीव की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक मैकू व सर्वेश व बबलू आदि घायल हो गए। मैकू की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed