फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी... तब दर्ज की पुलिस ने रिपोर्ट

Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime
पौत्र के साथ कोतवाली में पुवायां निवासी रामधनी देवी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। आई ड्रॉप डालने से पौत्र की आंख खराब होने का आरोप लगाते हुए एक महिला मेडिकल स्टोर स्वामी के पुत्र के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए तीन माह से भटक रही थी। मंगलवार को पीड़िता ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल स्टोर स्वामी के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला गढ़ी निवासी रामऔतार की पत्नी रामधनी देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 13 अगस्त को उनके आठ माह के पौत्र की आंख में दिक्कत हुई थी। वह पौत्र को लेकर नगर में ही एक मेडिकल स्टोर पर गईं। कुमार मेडिकल स्टोर के स्वामी पप्पू से पौत्र की परेशानी बताने पर उन्होंने एक ड्रॉप देकर बच्चे की आंख में डालने को कहा। उन्होंने पौत्र को डॉक्टर को दिखाने की बात कही तो पप्पू ने कहा कि डॉक्टर को दिखाने की क्या जरूरत है। ड्रॉप से ही आंख ठीक हो जाएगी। घर आकर ड्रॉप डालने पर उनके पौत्र की आंख सफेद हो गई और वह जोर से रोने लगा। वह तुरंत मेडिकल स्टोर पर गईं और शिकायत की तो पप्पू गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुवायां थाने में तहरीर दी। पुलिस ने उनसे कह दिया कि पहले बच्चे का इलाज कराओ, रिपोर्ट बाद में लिख देंगे। मोहल्ले के लोगों से रुपये एकत्रित कर वह 18 अगस्त को सीतापुर गई और बच्चे का इलाज कराया। इलाज में 20 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। डॉक्टर का कहना है कि इलाज काफी लंबा चलेगा और इसके बाद भी आंख की रोशनी लौटने की गारंटी नहीं है। नौ नवंबर को पप्पू ने फिर से उनको धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़िता अपने पौत्र को लेकर थाने पहुंची और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फोन करते हुए रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर थाने में आत्मदाह की चेतावनी दी। पुलिस ने उन्हें समझाते हुए तहरीर लेने के बाद मेडिकल स्टोर स्वामी के पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खास बात है कि तीन माह में कई बार पीड़िता ने थाने जाकर गुहार लगाई और कई बार अधिकारियों को पत्र भेजे, लेकिन कहीं से सुनवाई नहीं होने पर परेशान होकर महिला ने आत्मदाह की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed